बीकानेर: जाली कागज़ तैयार कर मकान हड़पने का मामला सिटी कोतवाली थाने में दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सुथारों की बड़ी गुवाड़ में जाली कागज़ तैयार कर मकान हड़पने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गिरानी सुनारों का मोहल्ला निवासी शारदा सुथार पत्नी सीताराम सुथार ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि श्रवण कुमार पुत्र नारायण चंद निवासी हरीराम मंदिर के पीछे, नई लाइन गंगाशहर, उसका पुत्र मदन गोपाल तथा आरती पत्नी राजेश कुमार निवास