बीकानेर: इंदिरा कॉलोनी में चोरी की वारदात, दो मकानों पर चोरों ने किया धावा, नगदी और जेवरात हुए चोरी, सीसीटीवी में आया सबूत
बीकानेर शहर में लगातार चोरी और स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही है, जिससे आमजन में भय का मौहल बना हुआ है। ताजा मामला बीछवाल थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां चोरों ने देर रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इंदिरा कॉलोनी स्थित दो मकानों को निशाना बनाकर चोर नकदी और जेवरात ले उड़े। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी क