सिकंदरा: खोजाफूल गांव में बकरा-बकरी चोरी का प्रयास नाकाम, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा, दो साथी फरार, पुलिस जांच में जुटी
खोजाफूल गांव में शनिवार शाम बकरा-बकरी चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सिकंदरा थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम तीन युवक गांव निवासी गीता देवी का एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले जा रहे थ