भादरा: महिला ने की आत्महत्या, वह मानसिक रूप से परेशान थी
भादरा थाना क्षेत्र में वार्ड 36 निवासी सुमित्रा देवी ने राम-रहीम कॉलोनी के पास पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान थीं और गुरुवार को दवाई लेने घर से निकली थीं। शुक्रवार सुबह शव मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुत्र ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर बीएनएसएस धारा 194 में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई।