कानपुर: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में महिला और पुरुष शिक्षकों ने निकाला पैदल मार्च, शिक्षक एकता जिंदाबाद के लगाए नारे
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर चले सोमवार शाम 4.30 बजे टीईटी अनिवार्यता के विरोध में पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च सरसैया घाट चौराहा से शुरू होकर डीएम ऑफिस तक गया। इस दौरान जिले भर के महिला व पुरुष शिक्षक शामिल हुए।शिक्षक एकता जिंदाबाद और टीईटी का काला कानून वापस लो जैसे नारे लगे। पैदल मार्च के दौरान कई संगठन एक ही बैनर के नीचे आवाज दो हम एक हैं।