पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने डकैती के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
डीग जिला पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पहाड़ी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने करीब 10 साल से फरार चल रहे डकैती के आरोपी जुबेर उर्फ जैदी निवासी सांवलेर को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है। मंगलवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी।