पटना ग्रामीण: एसएसपी कार्यालय में ईद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बैठक
पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के द्वारा बुधवार को सभी पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में ईद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। जिसमें ईद की तैयारी और ईद के मौके पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की समीक्षा की गई। वहीं संबंधित अधिकारियों को ईद पर्व को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।