पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन से पटना रेल पुलिस ने दो चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार.
ऑपरेशन क्लीन के तहत मोबाइल चोरी, लैपटॉप चोरी, चैन स्नैचर,अटैची लिफ्टर एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध लगातार पटना रेल पुलिस विशेष अभियान चला रही है .इसी कड़ी में पटना रेल पुलिस ने पटना जंक्शन से दो चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर जिसका नाम -राजू कुमार है जिसकी उम्र 23 वर्ष है जिसके पिता का नाम -अशोक सिंह है ,जो की सुपौल का रहने वाला है उसे गिरफ्तार किया.