पटना ग्रामीण: नटराज गली में काली मंदिर के पास गायघाट सेंटर होम की पीड़िता के साथ मारपीट
पटना सिविल कोर्ट के सामने नटराज गली में काली मंदिर के पास गायघाट शेल्टर होम की पीड़िता के साथ मारपीट की गई। इस हमले से पहले पीड़िता को धमकी भरा कॉल आया था। पीड़िता को केस वापस लेने की धमकी दी गई थी। पीड़िता सिविल कोर्ट जा रही थी इसी दौरान कुछ लड़कों ने उसके साथ मारपीट की।