पटना ग्रामीण: पटना के लहियारचक गोनपुरा मार्केट से वार्ड सदस्य की बाइक चोरी, चोर की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद
लहियारचक गोनपुरा मार्केट स्थित एक सैलून के सामने लगी वार्ड सदस्य की बाइक चोरी हो गई। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी के फुटेज में यह साफ दिख रहा है कि एक चोर पहले अपनी बाइक से आता है और उसे स्टैंड में लगाकर थोड़ी देर रुक कर वार्ड सदस्य के बाइक को लेकर फरार हो जाता है।