पटना ग्रामीण: श्री कृष्णा पुरी थाने में डायल 112 को मिली 55 स्टाइलिश बाइक
श्री कृष्णा पुरी थाने में डायल 112 को 55 स्टाइलिश बाइक मिली हैं। इस बाइक से घटनास्थल पर पुलिस चंद मिनटों में ही पहुंच जाएगी। डायल 112 में पहले से ही चार पहिया वाहन शामिल हैं लेकिन कई जगहें ऐसी होती हैं जहां चार पहिया वाहन नहीं जा पाते तो इन बाइकों का इस्तेमाल हो पाएगा।