पतरातू: भुरकुंडा सयाल में शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फैली सनसनी
भुरकुंडा सयाल में एक शादीशुदा युवक ने अपने आवास में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। युवकों को गमछे के फंदे से लटका पाया गया। जिसके बाद उसे आनन-फानन में सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा ले जाया गया। जहां उसके मौत की पुष्टि कर दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक आशीष कुमार (23 वर्ष) पिता रामाशीष राम सयाल में आजाद रोड सीसीएल कॉलोनी का रहनेवाला था।