डूंगला: भाटोली स्कूल में स्पर्श वॉलेंटियर ने बाल सुरक्षा का दिया संदेश
बड़ीसादड़ी क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाटोली में सोमवार को डाइट चित्तौड़गढ़ की लेक्चरर एवं स्पर्श वॉलेंटियर नीलम प्रजापति ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नो गो टेल नियम और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के महत्व बताया।