किशनी: किशनी थाने पर समाधान दिवस में पहुंचीं 20 शिकायतें, जिनमें से पांच का मौके पर हुआ निस्तारण
थाना किशनी परिसर में शनिवार को सुबह 11 बजे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 15 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं........