बाबई: माखननगर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई
सोमवार को भाजपा कार्यालय माखननगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल जयंती के अवसर पर दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीनदयाल जयंती मनाई।इस दौरान माखननगर क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।