चंदौसी: कुढ फतेहगढ़ पुलिस की सफलता, SHO जितेंद्र कुमार की चेकिंग में 1 अभियुक्त अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार
जनपद संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर को बरी चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान ओम पुत्र चंद्रपाल, निवासी ग्राम पृथ्वीपुर, थाना बिसौली, जनपद बदायूं को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ है