मोतिहारी: मोतिहारी पुलिस ने होटल में शराब पार्टी करते चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस ने होटल मे शराब पार्टी करते चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया डीह के समीप स्थित एक निजी होटल मे शराब पार्टी चलने की सूचना पर छापेमारी किया। इस दौरान होटल के संचालक सहित चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर शराब व मोबाइल को जब्त किया गया। जानकारी सोमवार को 1:38 बजे मिली।