बिजावर: सरकारी किताबों की बिक्री का वीडियो वायरल, बिजावर क्षेत्र का बताया जा रहा मामला
बुधवार की शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर शासकीय स्कूलों की पुरानी किताबों की तीन बोरियां बेचने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार मामला बिजावर विकासखंड क्षेत्र का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरोप है कि यदि ये किताबें विद्यार्थियों को वितरित की जातीं तो उनके लिए उपयोगी साबित हो सकती थीं।