शिवपुरी नगर: सीआरपीएफ सीआईएटी स्कूल में रक्तदान शिविर, 53 यूनिट रक्त एकत्रित
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काउंटर इंसर्जेंसी एंड एंटी टेररिज्म स्कूल (सीआईएटी) शिवपुरी में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का रविवार की दोपहर 12 बजे आयोजन किया गया। यह शिविर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) शिवपुरी के सहयोग से आईजीपी श्री अशोक साम्याल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।