राजगढ़: मांजवाड़ में वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, मकान जमींदोज
Rajgarh, Alwar | May 18, 2026 अलवर। राजगढ़ के गढ़ी सवाईराम क्षेत्र स्थित मांजवाड़ में वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग की टीम ने वन भूमि पर बने एक पक्के मकान को जेसीबी से जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है।