कन्नौज: जेल चौराहा के पास कार से टकराकर पलटा ऑटो, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
कन्नौज में तेज रफ्तार कार की टक्कर से अनियंत्रित हुआ ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार कई लोग के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। हादसा होते देख आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो से निकाला बाहर। हादसे का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कन्नौज जिले के जेल चौराहे के पास की घटना है।