कन्नौज: सोनी पारिया सहित 10 केंद्रों पर पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का पुलिस सुरक्षा के बीच हो रहा आयोजन
जनपद कन्नौज में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का आज पहला दिन है इसको लेकर केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ दिखाई दी है। जिले में परीक्षा को लेकर कल 10 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें दो केंद्र सदर क्षेत्र और आठ केंद्र तिर्वा क्षेत्र में मौजूद है। सोनी पारिया परीक्षा केंद्र पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने निरीक्षण किया है। जिलें में कुल 19488 अभ्यर्थी हैं।