कन्नौज: गुगरापुर ब्लॉक कैंपस में हुआ मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन, स्वास्थ्य से जुड़ी दी गई जानकारी।
शुक्रवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुगरापुर कैंपस में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता मेगा कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए स्थानीयों, मरीजों तथा उनके तीमारदारों तथा अस्पताल के कर्मचारियों, अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने पर हुई चर्चा।