कन्नौज: अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के दौरे को लेकर कलेक्ट्रेट रूट पर लगी कर्मियों की ड्यूटी, जानवरों को भगाने के लिए थमाये डंडे
कन्नौज में शनिवार को अपर मुख्य सचिव डॉक्टर रजनीश दुबे के दौरा था। गौवांशों और गौशाला की समीक्षा को लेकर वह कन्नौज पहुंचने वाले थे। उससे पहले कर्मियों को कलेक्ट्रेट रूट पर जानवर भागने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कर्मियों के हाथ में डंडे थमाए गए और निर्देश दिया गया की रास्ते में कोई आवारा जानवर ना आने पाए।