कन्नौज: मंत्री असीम अरुण के कार्यालय पहुंचकर लोहामढ़ के व्यक्ति ने दबंगों पर लगाया मकान पर कब्जा कर बुलडोजर से गिराने का आरोप
कन्नौज के तिर्वा तहसील क्षेत्र में मकान कब्जा कर बोल्डोजर से तोड़ने का मामला सामने आया है। लोहामढ़ गांव के रहने वाले दयानंद ने शनिवार को मामले से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई है। दयानंद मंत्री असीम अरुण के कार्यालय पर शिकायती पत्र के साथ पहुंचे थे।