आगरा: गांव श्यामो में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों ने मायके को बिना बताए किया अंतिम संस्कार
Agra, Agra | Mar 25, 2025 थाना ताजगंज के गांव श्यामो में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, हंगामा के डर से ससुराली जनों ने बिना मायके पक्ष के बताए विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया, सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जलती हुई चिता से विवाहिता की हड्डियां निकाली है, और मामले की जांच शुरू कर दी है, ACP ने बताया है कि दहेज हत्या और साक्ष्यछुपाने के मामले में किया गया है।