आगरा: पुलिस ने खासपुर चौराहे से 5 वर्षीय बालक के अपहरण के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, बालक को सकुशल बरामद किया
Agra, Agra | Mar 24, 2025 थाना न्यू आगरा पुलिस ने कार्रवाई की है और अपहरण की घटना का मात्र 4 घंटे में ही खुलासा किया है, पीड़ित ने थाना न्यू आगरा पर सूचना दी थी कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके 5 वर्षीय बालक को अपहरण कर लिया है, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को खासपुर चौराहे से गिरफ्तार किया है, और बच्चे को शकुशल बरामद किया है, कब्जे से 1 ऑटो भी बरामद किया है।