आगरा: सर्किट हाउस के पास चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, फायर विभाग ने पाया काबू
Agra, Agra | Mar 24, 2025 आगरा के सर्किट हाउस के पास एक चलती कार में अचानक से आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, कार धूं धूंकर जलने लगी, इस दौरान कार चालक ने सूझ बूझ दिखाई और कूद कर अपनी जान बचाई, सूचना पर पहुंची फायर विभाग एवं पुलिस की टीम में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी।