हमीरपुर: टेढ़ा गांव में दलित युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंका गया
थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल स्टार्ट कराने के बहाने एक दलित युवक को घर बुलाकर बंधक बना लिया और लाठी-डंडों व बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को आरोपी अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। टेढ़ा गांव निवासी दलित युवक संदीप ने बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने