बरहरुवा: बिहार की नाबालिग किशोरी भटककर बरहरवा पहुंची, आरपीएफ ने रेस्क्यू कर मंथन संस्था को सौंपा
बरहरवा आरपीएफ ने बिहार से भटक कर बरहरवा पहुंची 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी को रेस्क्यू कर मंथन संस्था के हवाले किया है ।जिसकी जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने रविवार को देते हुए बताया कि शनिवार की रात्रि प्लेटफॉर्म फार्म संख्या दो पर एक तकरीबन 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी को संदिग्ध अवस्था में देखने पर आवश्यक पूछताछ किया गया।