उनियारा: चौरू में डीएसटी टीम ने 2 किलोग्राम गांजा और 30 गांजा के पेड़ किए जब्त
Uniara, Tonk | Apr 24, 2026 अलीगढ़ थाना क्षेत्र के चौरू में डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। शुक्रवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार डीएसटी टीम प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम ने आरोपी पप्पू लाल के पास से 2 किलोग्राम गांजा व आरोपी के खेत में लगे गांजे के 30 हरे पेड़ जब्त करने की कार्रवाई की है।