हमीरपुर: टेढ़ा गांव में पीड़ित से मिलने जाने को तैयार कांग्रेस नेता उज्जवल पाठक को किया गया हाउस अरेस्ट
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गांव टेढ़ा में बर्बरता के शिकार संदीप से कांग्रेस का डेलिगेशन मिलने जाना था। प्रशासन वहां किसी भी राजनैतिक दल के नेता को नहीं जाने दे रहे। कांग्रेस नेता उज्जवल पाठक को हाउस अरेस्ट किया है। यह जानकारी बुधवार को तीन बजे मिली ।