लोहरदगा: लोहरदगा चुन्नीलाल स्कूल परिसर में सेवा भारती का 212वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 62 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच।
सामाजिक संगठन सेवा भारती की ओर से रविवार को लोहरदगा के चुन्नीलाल विद्यालय परिसर में 212वें साप्ताहिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 7:30 बजे शुरू हुए शिविर का उद्घाटन जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कुमुद अग्रवाल ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।