कुमारखंड: सिकरहटी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में वार्षिक आचार्य कार्यशाला सम्पन्न
कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सिकरहट्टी में 2 अप्रैल गुरुवार से प्रारंभ तीन दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का समापन शनिवार को शाम चार बजे सम्पन्न हो गया। कार्यशाला के अंतिम दिन के वन्दना सत्र में मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान पत्रकार आशिष ठाकुर व भास्कर संवाददाता शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित किया गया।