भरतपुर। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने मंगलवार को भुसावर उपखंड क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्राम पथैना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर और कस्बा भुसावर की नगरपालिका में शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। कलेक्टर ने आमजन की समस्याएं सुनीं और कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया।