पिपरई: भरियाखेड़ी गांव में संपर्क अभियान के तहत शनिवार को शिविर का किया जायेगा आयोजन
शनिवार को भरियाखेड़ी सहित जिले में 11 स्थानों पर संपर्क अभियान 2026 के तहत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली विभाग द्वारा शिविर लगाए जायेंगे। प्रशासन ने शुक्रवार को शाम लगभग सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि शिविरों में बिल और बिजली संबंधी शिकायतों को सुना जायेगा और उनका निराकरण किया जायेगा और स्मार्ट मीटर के बारे में जानकारी दी जायेगी ।