बिहार: थरथरी के पुरंदरपुर गांव में बिजली के करंट लगने से महिला की हुई मौत
Bihar, Nalanda | Jul 4, 2026 नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर गांव में शनिवार सुबह करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान पुरंदरपुर निवासी रविंद्र पासवान की 40 वर्षीय पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह सविता देवी अपने घर के आगे झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान पहले से टूटा हुआ बिजली का तार जमीन पर गिरा हुआ था, जिसकी चपेट में