किस्को: BKB बालाजी स्थानीय मजदूर रखें अन्यथा बाहरी का होगा विरोध : फूलमणि देवी, मुखिया पाखर पंचायत
किस्को प्रखंड के .पाखर पंचायत के तिसिया बाजार में पाखर पंचायत के मुखिया फुलमनी देवी व पाखर विकास समिति के द्वारा ग्राम सभा का आयोजन किया गया.ग्राम सभा के माध्यम से बिकेबी बालाजी पाखर माइंस में पाखर पंचायत के लोगों को पाखर बॉक्साइट माइन्स में रोजगार दिलाने से संबंधित चर्चा की गई.पाखर बॉक्साइट माइन्स में सैकड़ो लोग बाहर से आकर काम कर रहे हैं।