किस्को: किस्को प्रखंड क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से कई गरीबों का गिरा कच्चा मकान, बेघर हुए लोग
किस्को में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भरी तबाही मचाई है। कई घरों की छतें उखड़ गईं। जबकि कुछ घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। गरीब परिवारों को अपने आशियाने से बेघर होना पड़ा है। इधर किस्को प्रखंड में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। जिससे कई गांव में गरीबों का आशियाना उजड़ गया।