किस्को: बोंगा गांव में श्रमदान कर ग्रामीणों ने की बांध की मरम्मत
जिले की किस्को प्रखंड के बोंगा गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर तीसरी बार कच्चा बांध 'बोंगा ऊपर बांध' की मरम्मत कर बनाया । पूर्व में भी इस बांध का निर्माण दो बार किया जा चुका है। परंतु बगडु पहाड़ के तरफ से बारिश का पानी पूरे वेग से आने के कारण यह टूट जाता है।जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारीयों को बार-बार आग्रह करने के बाद भी, इस और किसी का ध्यान नहीं जाता।