किस्को: बिमरला में हिंडाल्को CSR ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान, निकाली गई स्वच्छता रैली
मिनरल्स एवं मिनरल्स लिमिटेड द्वारा संचालित खनन क्षेत्र बिमरला में हिंडाल्को सीएसआर द्वारा भारतीय खान ब्यूरो रांची प्रक्षेत्र के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएसआर के तहत बिमरला पंचायत के कोरले ग्राम में चंपा महिला मंडल के सदस्यों के बीच स्वच्छता का संकल्प सहायक महा प्रबंधक किरण शंकर सिंह की उपस्थिति में की गई।