सरधना: गैंगस्टर उधम सिंह की गिरफ्तारी पर डीआईजी ने 25 से बढ़ाकर 50 हजार का इनाम घोषित किया, फर्जी जमानत पर बाहर होने का है आरोप
सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी प्रदेश की माफिया सूची में शामिल गैंगस्टर उधम सिंह पर एसपी द्वारा घोषित 25000 के इनाम को बढ़ाकर एक ही सप्ताह के अंदर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने 50 हजार रुपये घोषित कर दिया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली में दबिश दे रही हैं।