सिमडेगा: सिमडेगा विधायक ने महिला आरक्षण बिल को भाजपा का चुनावी हथकंडा बताया, कार्यालय में की प्रेस वार्ता
महिला आरक्षण बिल को लेकर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के द्वारा मंगलवार को 11बजे सिमडेगा कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लाये महिला आरक्षण बिल चुनावी हथकंडा है। उन्होंने कहा यह बिल 2023 में ही पारित हो चुकी है, लेकिन गलत व्याख्या कर लोगों के बीच भ्रम पैदा कर रही है जिसे जनता जानती है और जवाब देगी।