गढ़वा: गढ़वा में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, बिना लाइसेंस वाली दुकानों पर कार्रवाई
Garhwa, Garhwa | Apr 29, 2026 जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। बुधवार को अपर समाहर्ता राज महेश्वरम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए गए। निरीक्षण की शुरुआत गढ़वा समाहरणालय स्थित पुलिस कैंटीन से की गई। यह