भिंड नगर: भीषण गर्मी में समाजसेवियों ने दिखाई सेवा भावना, शनिदेव मंदिर में श्रद्धालुओं को पिलाया मीठा शरबत
भिंड शहर के शनिदेव मंदिर पर आज सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे समाजसेवियों द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। मंदिर में भगवान शनिदेव के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए मीठा शरबत वितरण किया गया समाजसेवियों ने बताया कि जिले में तापमान 46 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।