मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में आटा पीसते समय चक्की में हाथ जाने से युवक घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना निवासी मोहित पुत्र महेश चंद दुकान पर चक्की से आटा पीस रहे थे। तभी उनका हाथ अचानक से चक्की में चला गया और वह घायल हो गए। घायल मोहित को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल मोहित का उपचार किया जा रहा है।