उज्जैन शहर: निजातपुरा से कंठाल चौराहा तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का संभागायुक्त और कलेक्टर ने किया निरीक्षण
उज्जैन सिंहस्थ 2028 महापर्व के अंतर्गत विश्वभर से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर शहर में निर्माणाधीन मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण शुक्रवार को संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने किया।