कैराना: नगर निवासी महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न और दो देवरों पर दुष्कर्म के आरोप में कैराना कोतवाली में दर्ज कराया केस
Kairana, Shamli | Aug 19, 2024 नगर निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी हरियाणा के सनौली थाना क्षेत्र में हुई थी। ससुरालियों द्वारा दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न किया गया और मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह कैराना में अपने मायके में रह रही है। आरोप है कि 13 दिसंबर 2023 की रात्रि में उसका पति और दो देवरों ने मायके में आए। देवरों ने दुष्कर्म किया।