कैराना: भूरा गांव में जिम में चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से नकदी की बरामद
Kairana, Shamli | Aug 19, 2024 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरा निवासी शादाब ने 13 अगस्त को कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया था कि गांव में ही स्थित उसके जिम से बैटरे-इन्वर्टर और एलसीडी चोरी कर ली गई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से चोरी के समान को बेचकर प्राप्त धनराशि में से नकदी बरामद की है।