कासगंज: विकासखंड सोरों के कंपोजिट विद्यालय चकेरी में स्कूल चलो अभियान रैली को दिखाई गई हरी झंडी
कंपोजिट विद्यालय चकेरी में खंड शिक्षा अधिकारी राम रूप द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ किया गया। स्कूल चलो रैली के माध्यम से 6 से 14 वर्ष के बच्चों को स्कूल में प्रवेश हेतु ग्राम वासियों को प्रेरित किया गया। स्कूल चलो रैली के उपरांत विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को परीक्षाफल तथा पुस्तक वितरित की।